रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना का प्रतिष्ठापन समारोह बृहस्पतिवार को यूनाइटेड क्लब में आयोजित किया गया। समारोह में क्लब की पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. रेणुका चौधरी ने अपने कार्यकाल का चार्टर और कॉलर नई अध्यक्ष रोटेरियन कंचन प्रसाद को सौंपा। इसके साथ ही रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी सदस्यों ने भी पद की शपथ ग्रहण की।
अपने संबोधन में नई अध्यक्ष रोटेरियन कंचन प्रसाद ने कहा कि रोटरी वर्ष 2026-27 में हमारा केंद्र महिला सशक्तिकरण रहेगा. मुख्य अतिथि अनु नारंग ने क्लब के कार्यों की सराहना की और अपनी शुभकामनाएं दीं.
समारोह के दौरान गत रोटरी वर्ष में क्लब द्वारा किए गए सेवा कार्यों एवं उपलब्धियों की प्रस्तुति भी दी गई. मौके पर DG अनु नारंग,अध्यक्ष कंचन प्रसाद,सचिव जाह्नवी गोस्वामी, पीडीजी संदीप नारंग, पीडीजी रॉनीडी कोस्टा, पीडीजी डॉक्टर आर. भरत, प्रमोद दुबे, शिवानी गोयल, राजेश प्रसाद, पसम आदेसरा , रंजीता सिन्हा, गीता दुबे, गीतांजलि शर्मा, वसंती रघुराम और गणमान्य अतिथि तथा आमंत्रित अतिथि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
