पोटका में 24 टीमो ने की 1223 ग्रामीणों की जांच,64 पाए गए मलेरिया संक्रमित

चार दिनों में 276 पहुंचा पॉजिटिव मरीजो का आंकड़ा
पोटका ; पोटका प्रखंड क्षेत्र में मलेरिया की स्थिति भयावह होती दिख रही है महज चार दिनों में 3387 लोगो की जांच में अबतक 276 ग्रामीण मलेरिया संक्रमित पाए जाने से स्वास्थ्य विभाग हलकान है .गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला से आये 24 डॉक्टर की टीम के साथ प्रखंड के 24 गाँवो में मलेरिया की जांच की गई जिसमें 1223 लोगो की जांच में 64 ग्रामीण मलेरिया संक्रमित पाए गए .इसके पूर्व पहले दिन की 464 की जांच में 28 दूसरे दिन 507 की जांच में 51 और तीसरे दिन 1193 ग्रामीणों की जांच में 133 ग्रामीणों में मलेरिया की पुष्टि हुई थी चौथे दिन की जांच के बाद यह आंकड़ा तक पहुंच चुका है . गुरुवार को पोटका सीएचसी में कुल 4 नए मरीज आये जबकि पांच लोगों को डिस्चार्ज किया गया वर्तमान में आठ लोगो का इलाज पोटका सीएचसी में चल रहा है .अबतक पूरे क्षेत्र में चार बच्चियों की मौत ब्रेन मलेरिया से हो गई है जिस कारण से स्वास्थ्य विभाग पूरी ततपरता से बीमारी के चेन को तोड़ने में जुट गया है .गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम सिविल सर्जन डॉ शाहिर पाल,पोटका अंचलाधिकारी निकिता बाला,प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा समेत अन्य अधिकारियों ने पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया और मरीजो का हाल चाल जाना साथ ही प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रजनी महाकुड़ से पूरे क्षेत्र में चल रहे राहत कार्यो समेत अन्य स्थितियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान दिया और ग्रामीणों से बीमारी के प्रति जागरूक रहने का निर्देश दिया.

Share this News...