पोटका में ब्रेन मलेरिया से चौथी मौत ,एमजीएम में इलाज के दौरान एक वर्षीय बच्ची ने दम तोड़ा 

* पांच दिनों के अंदर दूसरी सगी बहन की मौत,
पोटका ; पोटका प्रखंड क्षेत्र में ब्रेन मलेरिया का कहर थमने का नाम नही ले रहा है अब तक इस बीमारी से पहले ही तीन छात्रों की मौत हो चुकी थी रविवार देर रात इलाज के दौरान हरिणा पंचायत के कोंदर निवासी महावीर सरदार की दूसरी पुत्री एक वर्षीय खुशबू सरदार की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप का माहौल है .ज्ञात हो कि कोंदर के महावीर सरदार की 8 वर्षीय पुत्री सुबोला सरदार जो कि ब्रेन मलेरिया से गंभीर रूप से बीमार थी हाता के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान उसकी मौत 25 जून को हो गई थी .महावीर की ही छोटी बेटी जो मलेरिया से गंभीर रूप से संक्रमित थी उसका इलाज एमजीएम अस्पताल के आईसीयू में चल रहा था इलाज के दौरान रविवार रात को उसकी मौत हो गई है .इसके पूर्व भी पोटका में ब्रेन मलेरिया से सानग्राम निवासी कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्रा लखी सरदार एवं दोदड़ोदिया गाँव के छात्र राहुल सरदार की ब्रेन मलेरिया से मौत हो चुकी है .पोटका में ब्रेन मलेरिया से हो रही लगातार मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप का माहौल है स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जांच एवं ग्रामीणों को बीमारी के प्रति जागरूक करने का कार्य तेजी से चल रहा है .

Share this News...