J MM दोनों सीटों से उतरेगा उम्मीदवार,कल कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी की की थी घोषणा

झारखंड में दो सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक रोमांच लगातार बढ़ता ही जा रहा है. कांग्रेस की ओर से कल प्रणव झा को प्रत्याशी घोषित किया गया तो आज झारखंड मुक्ति मोर्चा की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में हुई बैठक के बाद ऐलान किया गया की झामुमो दोनों सीटों से अपने उम्मीदवार उतारेगी हेमंत सरकार के मंत्री हफीजुल अंसारी ने यह जानकारी दी और बताया कि प्रत्याशी कौन होगा इसे तय करने का अधिकार मुख्यमंत्री को दे दिया गया है. कल जब कांग्रेस की ओर से प्रणव झा के नाम की घोषणा उम्मीदवार के रूप में की गई थी तभी से यह कयास लगाया जा रहे थे किjmm  को विश्वास नहीं लिया गया क्योंकि साझा उम्मीदवार घोषित किया जाता है झारखंड में जिस तरह गठबंधन में खटास कायम है उसका असर क्या राज्यसभा चुनाव पर पड़ेगा अब यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है.

 भारतीय जनता पार्टी पहले ही अपना उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर चुकी है कल भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ के रांची आने के बाद उनके नाम को लेकर भी क्यास लगाए जाने लगे हैं

Share this News...