जमशेदपुर 12 मई संवाददाता: सिददगोड़ा एग्रिको में परिवार के तीन सदस्यों की हत्या करने के मामले में थाना प्रभारी मोहम्मद फैज अहमद के बयान पर अभियुक्त रविंद्र प्रसाद सिंह के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस रविंद्र प्रसाद सिंह को मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश करेगी इसके बाद उसे साकची जेल भेजा जाएगा। 15 दिन के बाद साकची जेल से घाघाघीडीह भेजा जाएगा। हत्या किन कारणों से की गई है इस संबंध में गिरफ्तार रविंद्र प्रसाद सिंह ने किसी तरह का खुलासा पुलिस के समक्ष नहीं किया है। हालांकि उसकी बड़ी बेटी का कहना है कि पिता रिटायरमेंट के बाद पत्नी और परिवार के सदस्यों का भरण पोषण को लेकर काफी चिंतित थे जिसके कारण हत्या की गई है जबकि यह बात पुलिस के गले नहीं उतर रही है पुलिस का कहना है कि उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं है और कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है बस एक ही बात कि हमने मार दिया है मुझे ईश्वर भी माफ नहीं करेगा। पुलिस ने घटनास्थल से कई साक्ष्य क्ष एकत्रित किए हैं जैसा कि हत्याकांड में प्रयुक्त कुल्हाड़ी हथोड़ा खून फिंगरप्रिंट मोबाइल कपड़े चादर और कई चीज एकत्रित किए हैं थाना प्रभारी का कहना है कि निरंतर मुख्यालय से इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था जिसके आलोक में कारवाई की गई है। आरोपी को सजा दिलाने के लिए पुलिस के पास समस्त सबूत मौजूद हैं मामले का अनुसंधान करता पुलिस और निरीक्षक विकास कुमार को बनाया गया है आज मृतक परिवार के तीनों सदस्यों बेटा रविकेश सिंह और बेटी सुप्रिया तथा सरिता सिंह शव का पुलिस की निगरानी में पोस्टमार्टम होगा पोस्टमार्टम के बाद उनका शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा मालूम हो कि 11 में की सुबह एग्री को रोड नंबर 2 L5 क्वार्टर नंबर 13 में एक हृदय विदारक घटना हुई। पिता रविंद्र प्रसाद सिंह ने ही अपने परिवार के तीन सदस्यों की घातक हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी थी घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई इसके बाद परिवार से संबंधित सदस्य सगे संबंधी घटना स्थल पर पहुंचे थे पुलिस के द्वारा जो बयान दर्ज किया गया है उसमें अंकित किया गया है कि पुलिस को घटना की सूचना 10:00 बजे मिलती है सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती है मौके पर मौजूद उनके परिवार के सदस्य के समक्ष दरवाजा खोला जाता है और घर के तीन अलग-अलग स्थान दो कमरों और किचन में शव पाए जाते हैं। खून से लथपथ थे। घटनास्थल पर ही हत्यारा भी मौजूद था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया घटना से जुड़े कई सबूत एकत्रित किए गए आरोपी ने अपना अपराध पुलिस की समक्ष स्वीकार भी किया है जिससे पुलिस गिरफ्तार कर थाना लाई फिंगरप्रिंट और फोरेंसिक की टीम भी बुलाई गई थी टीम में सारी जांच पड़ताल की थी आरोपी टाटा स्टील से रिटायर्ड कर्मचारी है
