एग्रीको में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मी ने पत्नी, बेटा, बेटी की निर्मम हत्या की

सिद्धगोडा थाना अंतर्गत एग्रीको क्रॉस रोड नंबर 2 में टाटा स्टील के सेवानिवृत कर्मचारियों राजेंद्र सिंह ने अपनी पत्नी बेटा और बेटी की आज निर्मंम हत्या कर दी. हत्या करने के बाद उसने खुद पुलिस को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी. मृतको मेँ राजेंद्र सिंह की पत्नी सरिता सिंह 55 वर्ष बेटी सुप्रिया सिंह 31 वर्ष और पुत्र रविकेश सिंह 30 वर्ष शामिल है बेटी की पिछले ही साल नवंबर महीने में शादी हुई थी बताया जाता है कि वह गर्भवती भी थी.
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

घटना एग्रीको रोड नंबर 2 क्वार्टर नंबर L5 15 की है आज सुबह 4बजे रिटायर्ड कर्मचारी रविंद्र सिंह के द्वारा पत्नी सरिता सिंह और पुत्र तथा बेटी की हथोड़ा और कुल्हाड़ी से मार का हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद हुआ घर पर ही मौजूद था घटना की सूचना खुद रविंद्र सिंह ने फोन कर पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और मामले की जांच कर रही है वहीं दूसरी ओर विधायक पूर्णिमा साहू भी पहुंची. उन्होंने घटना की निंदा की है. रविंद्र सिंह ने जब घटना को अंजाम दिया तो उस वक्त सब सोए हुए थे. हत्या करने के बाद अपने पङोसी के रहने वाले मंगल पांडे को सूचना दी कि हमें परिवार के सदस्यों को मार दिया है.
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई पड़ोसियों का कहना कि किसी ने भी किसी तरह की आवाज भी सुनी परंतु कमरे खून से लथपथ था।

मिली जानकारी की रोशनी घटना सोमवार सुबह करीब 4:00 बजे अंजाम दी गई. पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो चारों ओर खून पसरा हुआ था स्थिति बहुत भयावह थी. कथित  हत्यारा वहीं मौजूद था.

Share this News...