TMC की सरकार बनी तो आसनसोल में बंद हुआ मंदिर, BJP के आते ही सालों से बंद कपाट खुला

BJP के आते ही सालों से बंद कपाट खुला

पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम आ गए हैं. बंगाल की 293 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी ने 207 सीट के साथ बंपर जीत हासिल की है. वहीं, 15 साल सत्ता में रहने वाली ममता बनर्जी की टीएमसी तीन डिजिट तक भी नहीं पहुंच सकी. टीएमसी को 80 सीटों पर जीत मिली है. बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद माहौल बदलने लगा है. बीजेपी की जीत मिलते ही पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल में सालों-साल बंद रहने वाले एक मंदिर के

कपाट खुल गए. दावा है कि मुस्लिम समाज के लोगों की आपत्ति की वजह मंदिर पूरे साल बंद रहता था. सिर्फ दुर्गा पूजा के समय ही खोला जाता था, लेकिन अब बीजेपी की जीत के बाद मंदिर के कपाट खुल गए हैं.
बीजेपी की जीत के बाद खुला मंदिर का कपाट

दरअसल, यह दुर्गा मंदिर है और यह आसनसोल के बास्टिन बाजार में स्थित है. बंगाल में बीजेपी की बंपर जीत के बाद दुर्गा मंदिर के खुलते ही इलाके में अचानक चहल-पहल बढ़ गई और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे. बताया गया कि यह मंदिर आमतौर पर सालभर बंद रहता है और केवल दुर्गा पूजा के दौरान ही खोला जाता है, लेकिन कल आए चुनाव परिणाम के बाद इसे अचानक खोल दिया गया.

बताया जा रहा है कि राज्य में चुनाव परिणाम आने के बाद मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुटने लगी, जिसके बाद मंदिर के कपाट खोल दिए गए.

भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने आसनसोल दक्षिण सीट जीत दर्ज की है.
अधिकारी बोले- कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता

मंदिर खुलते ही श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की, जिससे पूरे इलाके में धार्मिक उत्साह का माहौल बन गया. इस घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. जहां कुछ लोग इसे श्रद्धा और आस्था से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं कुछ इसे वर्तमान

राजनीतिक परिस्थितियों से भी जोड़ रहे हैं. वहीं, प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इलाके में निगरानी बढ़ा दी है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है.

 

 

मंदिर के ट्रस्टी मेंबर का दावा- टीएमसी के आते ही बंद हुआ था मंदिर

वहीं, बास्टिन बाजार में स्थित दुर्गा मंदिर के ट्रस्टी मेंबर ने संजय अग्रवाल बताया कि बीजेपी से आशा है और अब मंदिर खुल गया है. पहले रोज पूजा होता था, लेकिन जब टीएमसी आई तब बंद हुआ था. माइनॉरिटी कम्युनिटी के ऑब्जेक्शन, ऊपर से टीएमसी सरकार पर उनका प्रभाव था, जिसके चलते बंद हुआ.

इन लोगों का वक्तव्य था कि अगर मंदिर चालू हुआ तो खून की नदी बह जाएगी, जबकि प्रशासन ने यह भी कहा कि अगर खून की नदी बह जाएगी तो आपको उस पोस्ट पर रहने का अधिकार नहीं है. आप किसी के अधिकार का हनन नहीं कर सकते हैं. हम लोगों की जगह पीछे पूरी तरह से अतिक्रमण करके रखा है, 90 फीट का रोड 7 फुट में गया. अभी मंदिर खुला है, यह पूरा बीजेपी का प्रोग्राम है. हम उस दिन पूजा करेंगे, जिस दिन लिखित में मिलेगा. पीएम मोदी जी हम लोगों को आश्वासन भी देकर गए हैं, इसलिए हम लोगों को लिखित में चाहिए.

Share this News...