टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव 10 मई को 

 

जमशेदपुर 1 मई संवाददाता: टिन  प्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद का चुनाव आगमी 10 मई को होगा। चुनाव प्रभारी गुरुचरण सिंह बिल्ला ने बताया कि प्रधान पद के दो उम्मीदवार सुरजीत सिंह खुशीपुर चुनाव चिन्ह शेर छाप और गुरदयाल सिंह मनवाल चुनाव चिन्ह तराजू छाप के बीच मुकाबला होगा। चुनाव टिन प्लेट स्कूल के परिसर में होगा। सुबह 8:00 से लेकर शाम 5:00 तक मतदान उसके बाद मतों की गिनती और घोषणा होगी। उन्होंने बताया कि सीजीपीसी की देखरेख में चुनाव होगा। दोनों उम्मीदवार के दो-दो सदस्यों को मतदान के दौरान देख रेख की इजाजत मिलेगी। कुल मतदाता 13 46 है बिना पहचान पत्र के किसी भी वोटर को मत करने नहीं दिया जाएगा जिसके लिए आधार कार्ड होना अनिवार्य है। चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से करने के लिए सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह को को पत्र लिखेगी। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव होगा। सुरजीत सिंह खुशीपुर वर्तमान में कार्यकारी प्रधान है. जिन्होंने अपने कार्यकाल में विकास के क्षेत्र में कई काम किए हैं.

Share this News...