बिहार में आज से ‘सम्राट युग’ की शुरुआत हो गई है. नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ ले ली है. उनके बाद दोनों डिप्टी सीएम विजय चौधरी और विजेंद्र यादव ने भी शपथ ली है. इस दौरान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे. इससे पहले सम्राट चौधरी मंदिर गए और वहां पूजा-पाठ भी की थी. मंगलवार शाम भारतीय जनता पार्टी ने इस बार न चौंकाते हुए सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना था और इसी के साथ अब बिहार में सम्राट सरकार का दौर शुरू हो जाएगा. सम्राट नीतीश कुमार के नाम पर पूर्व सीएम नीतीश कुमार भी राजी थे. मंच से कई बार उन्होंने इशारों में ही सही पर सम्राट को आगे बढ़ाया था. सीएम पद मिलने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि विधायक दल की बैठक में स्वयं नीतीश कुमार ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा और उन्हें आशीर्वाद दिया.बिहार के विकास का कारवां आगे बढ़ता रहेगा.राजग के सभी माननीय नेताओं के विश्वास के साथ हम नई ऊर्जा के साथ बिहार के विकास, प्रगति और सुशासन को नयी ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.
