जमशेदपुर: उलडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत उमा टिफिन के समीप सोमवार शाम करीब 5 बजे पुराने विवाद को लेकर बाइक सवार चार युवकों ने विक्की सिंह नामक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि विक्की सिंह शिरोमण नगर से दूध लेकर डिमना बस्ती स्थित अपने घर जा रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए हमलावरों ने उसकी ऑल्टो कार को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में विक्की सिंह के दोनों हाथों में कुल तीन गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हाथ पर लगी है गोली
बताया जा रहा कि विक्रम की हाथ पर गोली लगी है. हालाकि वह खतरे के बाहर है. एक गोली कार पर भी लगी है. बताया जा रहा है कि विक्रम सिंह आरोपियों को पहले से ही जानता है.
घायल अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई है। विक्की सिंह ने बताया कि लगभग तीन वर्ष पूर्व हुए पुराने विवाद को लेकर साजन मिश्रा गुट के युवक—राखाल, लल्ला समेत अन्य दो लोग इस हमले में शामिल थे।
पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
