न्यू केबुल टाउन में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ 23 अप्रैल से

जमशेदपुर : न्यू केबुल टाउन में 23 अप्रैल से एक मई तक नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नाारायण महायज्ञ आयोजित हो रहा है. जयमंगलागढ़ व वैशाली के लोकप्रिय संत श्री श्री 108 जयमंगला बाबा के सानिध्य में यह महायज्ञ सम्पन्न होगा जिसमें प्रवचन, भजन, कीर्तन के साथ प्रतिदिन महाप्रसाद की व्यवस्था होगी. 23 अप्रैल को कलश यात्रा निकाली जाएगी. न्यू केबुल टाउन मैदान में यह आयोजन होगा. महायक्ष को लेकर भव्य यज्ञशाला बनाया जा रहा है. इनके यज्ञ में मेला का नजारा देखने को मिलेगा

Share this News...