सारंडा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान IED ब्लास्ट, कोबरा के सहायक कमांडेंट गंभीर रूप से घायल

मनोहरपुर संवाददाता: सारंडा के छोटानागरा थाना क्षेत्र के मारंगपोंगा जंक्शन स्थित घने जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान रविवार सुबह माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से कोबरा के सहायक कमांडेंट अजय मलिक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि विस्फोट में उनके बाएं पैर में गंभीर चोट आई है।

घटना के बाद सुरक्षा बलों ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। घायल अधिकारी को जंगल से बाहर निकालने की प्रक्रिया चल रही है,जल्द ही उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची ले जाने की तैयारी है।इलाके में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।

Share this News...