जमशेदपुर में राष्ट्रपति ने श्री जगन्नाथ मंदिर का किया शिलान्यास

RANCHI
CM HEMANT SOREN
SCO SUMMITझारखंड

Jharkhand

 

English
हिंदी
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड

 

 

जमशेदपुरः भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जमशेदपुर के कदमा में श्री जगन्नाथ मंदिर का शिलान्यास किया. सोनारी एयरपोर्ट पर प्रदेश के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राष्ट्रपति का स्वागत किया. इसके बाद एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कार्यक्रम स्थल कदमा पहुंचीं. कदमा के मरिन ड्राइव के पास श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केन्द्र ट्रस्ट का भूमि पूजन और श्री जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.

राष्ट्रपति ने श्री जगन्नाथ मंदिर का शिलान्यास किया. पुरोहितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस मौके पर मंदिर प्रबंधन समिति के साथ साथ अन्य कई गणमान्य लोग इसमें शामिल हुए. बता दें दि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस कार्यक्रम के अलावा बारिडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम में शामिल होने वाली हैं. जहां एक भवन का शिलान्यास कर छात्रों से संवाद करेंगी.

श्री जगन्नाथ स्पिरिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर ट्रस्ट के अध्यक्ष एसके बेहरा ने बताया कि लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह मंदिर ढाई एकड़ भूमि पर विकसित होगा. मुख्य मंदिर परिसर डेढ़ एकड़ में और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक केंद्र एक एकड़ में बनेगा. मंदिर की संरचना पुरी के प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर होगी.

Share this News...