जमशेदपुर : झारखंड यूथ इंटक को गतिशील बनाने व यूथ वर्करों का संगठित कर इंटक से जोडऩे के उद्देश्य से जमशेदपुर स्थित न्यू केबल कॉलोनी के प्रियांशु (हर्ष) पांडेय को इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी के अनुमोदन पर झारखंड प्रदेश यूथ इंटक का कार्यकारी अध्यक्ष राष्ट्रीय यूथ इंटक के अध्यक्ष डा. पी श्रीनिवासन की ओर से नियुक्त किया गया है.
झारखंड यूथ इंटक के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष पांडेय ने राष्ट्रीय इंटक अध्यक्ष डा. जी संजीवा रेड्डी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यजीत रेड्डी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनूप सिंह, झारखंड इंटक अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, रघुनाथ पांडेय, वरिष्ठ इंटक नेता आर डी चंद्रशेखर, राष्ट्रीय सचिव सह पूर्व यूथ इंटक अध्यक्ष संजय गाबा, यूथ इंटक के अध्यक्ष पी श्रीनिवासन से दूरभाष पर संपर्क कर आभार जताया. उन्होंने कहा कि वे अपनी पूरी ताकत से इंटक को मजबूत करने का काम करेंगे. गुरुवार की दोपहर नई दिल्ली से शहर आने पर उनका इंटक के कार्यकर्ता जोरदार स्वागत करेंगे.