सर्व धर्म सम्भाव का अद्भुत नजारा, महा अवतार नरसिंह के विशेष शो में दिखी मिनी इंडिया की झलक

पप्पू सरदार के सौजन्य से विशेष वर्गों ने देखी फिल्म
जमशेदपुर। जमशेदपुर शहर कई मायने में लाजबाब है। अद्भुत है और यह होता है यहां के लोगों की वजह से। आज जमशेदपुर के आपसी सौहाद्र्र का एक अद्भुत नजारा माधुरी दीक्षित के प्रशंसक और समाजसेवी पप्पू सरदार के सौजन्य दिखा। उनके सौजन्य से आज महा अवतार नरसिंहज् फिल्म का एक विशेष शो गोलमुरी स्थित मिराज सिनेमा हॉल में आयोजित किया गया। इसकी खासियत यह रही कि इस मौके पर सर्वधर्म सम्भाव का अद्भुत नजारा दिखा। यह शो विशेष रूप से चेशायर होम के दिव्यांग बच्चों, किन्नर समुदाय और इस्कॉन मंदिर से जुड़ेे भक्तों के लिए रखा गया था। विष्णु पुराण पर आधारित इस फिल्म का प्रदर्शन सावन माह की पवित्रता को ध्यान में रखते हुए किया गया, जिसमें भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की दिव्य कथा को दर्शाया गया है। शो के आरंभ से पूर्व सिनेमा हॉल में हरे रामा हरे कृष्णा् कीर्तन गूंजने लगा, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय बन गया। दर्शक हरि नाम का जप करते हुए प्रभु भक्ति में लीन नजर आए। इस अवसर पर ज्हरि कीर्तन समितिज् के सदस्य ज्ज्विष्णु कुमार दासज्ज् ने कहा कि कई वर्षों बाद सनातन धर्म पर आधारित इतनी सुंदर फिल्म बनी है। पप्पू सरदार के प्रयास से हमें यह फिल्म देखने का अवसर मिला। इस यादगार पल को और खास बनाने के लिए हमारे साथ विशेष बच्चे भी उपस्थित हैं। फिल्म को लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए पप्पू सरदार ने कहा कि माधुरी दीक्षित मेरी बहन जैसी हैं और उन्हीं से प्रेरणा लेकर मैंने यह पहल की है। मेरा उद्देश्य शारीरिक और मानसिक रूप से विकलांग बच्चों के साथ-साथ इस्कॉन के पुरोहितों को सनातन धर्म की भावना से जोडऩा है। यह फिल्म भगवान विष्णु के प्रति श्रद्धा और विश्वास को और भी गहरा करती है। यह आयोजन न केवल फिल्म प्रदर्शन था, बल्कि भक्ति, समर्पण और सामाजिक समावेश की एक मिसाल भी बना। जमशेदपुर को यूं ही मिनी इंडिया नहीं कहा जाता और इसे आज यह आयोजन ने एकबार फिर चरितार्थ किया।

Share this News...