चाईबासा-बालिकाओं द्वारा किए जा रहे संध्या वंदना में शामिल हुए CM हेमन्त सोरेन

अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय चाईबासा में बालिकाओं द्वारा किए जा रहे संध्या वंदना में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शामिल हुए ।CM दो दिवसीय दौरे पर चाईबासा में हैं.

: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार की शाम सिमडेगा से चाईबासा हेलीकॉप्टर से पहूंचे और सीधे परिसदन चले गये। कुछ देर विश्राम के बाद मुख्यमंत्री का काफिला चाईबासा शहर की ओर निकला। सर्व प्रथम मुख्यमंत्री ने प्रखण्ड कार्यालय के पास स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। यहां मुख्यमंत्री विद्यालय में प्रतिदिन आयोजित होने वाले संध्या बंदना में शामिल हुए। वे यहां रह रहे छात्राओं के कमरो आदि का निरीक्षण किया और उनको मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पुछताछ की। मुख्यमंत्री सीधे रसोई घर गये और वहां आज रात्रि के लिए तैयार किये जा रहे भोजन का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री यहां रह रहे बच्चियों से बात की और उनके समस्याओं को गंभीरता से सुनी। यहां रह रही छोटी-छोटी बच्चियों को मुख्यमंत्री पुचकारते रहे। यहां पर कुछ सुधार करने संबंधी निर्देश मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय विद्यालय के पुनर्निमाण कार्य में किसी तरह की खामी न रहे। बच्चे -बच्चियां राज्य का भविष्य है। इन्हें गुणवत्ता युक्त शिक्षा के साथ सरकार की योजनाओं और सुविधाएं मिले, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए । इसमें किसी तरह की कोताही और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। । वे विद्यालय के संध्या वंदना में भी शामिल हुए ।
यहां से सीधे मुख्यमंत्री का कारवां मुफ्फसिल थाना परिसर पहूंचा। मुख्यमंत्री ने थाना के विभिन्न कमरो, हाजत आदि का निरीक्षण किया। डीआईजी अजय लिंडा द्वारा मुफफसिल थाना क्षेत्र के मैप से क्षेत्र के बारे में जानकारी मुख्यमंत्री को दिया गया। यहां भी मुख्यमंत्री द्वारा कुछ सुधार संबधी निर्देश दिये गये। इसी थाना परिसर में स्थित महिला थाना का भी मुख्यमंत्री द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने महिला थाना में दर्ज कांडो एवं निष्पादित मामलो संबंधित जानकारी लिये। यहां भी मुख्यमंत्री द्वारा कई निर्देश दिये गये। दोनो जगह मुख्यमंत्री ने पुलिस पदाधिकारियो को आम जनता से अच्छे से मिलने और जोहार के साथ स्वागत करने का निर्देश दिये। थाने की साफ-सफाई को देख कर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने थाना परिसर की स्वच्छता को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने हाजत का निरीक्षण के क्रम में कहा कि यहां जो भी कैदी रखे जाएं उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि थाना में जब्त किए गए गाडय़िों का उचित प्रबंधन करें।
यहां से मुख्यमंत्री पुन: परिसदन लौट गये। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सदर अस्पताल सहित कई अन्य विद्यालयो, छात्रावासो में भी तैयारी की गयी है। सभी अलर्ट पर है कि मुख्यमंत्री का निरीक्षण हो सकता है। सदर अस्पताल सहित सभी भवनो को मिनी बल्बो से सजाया गया है। लगभग एक सप्ताह से चल रहे साफ-सफाई के कारण सभी जगह चकाचक दिख रहा है। शहर की स$डको की भी मरम्मत हुई है। अलकतरा स$डको पर सीमेंट-कांक्रिंट डालकर गड्ढा भर दिया गया है। आज जलापूर्ति विभाग भी ताब$डतो$ड जलापूर्ति कर रही है। पुरा शहर चकाचक लग रहा है। एैसी स्थिति में शहरबासी यही चाहेंगे कि मुख्यमंत्री बार-बार चाईबासा आयें। इस अवसर पर मंत्री सत्यानन्द भोक्त, मंत्री जोबा माझी, विधायक दीपक बिरूवा, निरल पुरती, सुखराम उरांव, दशरथ गागराई, सोनाराम सिंकू, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, आयुक्त मनोज कुमार, डीआईजी अजय लिंडा, डीसी अनन्य मित्तल, एसपी आशुतोष शेखर आदि उपस्थित थे।

Share this News...