ईचागढ़ विस में आजसू प्रखंड कमेटी का हुआ गठन, चांडिल अध्यक्ष दुर्योधन, कुकडू में अरुण
Chandil,15 July : AJSU पार्टी  प्रखंड कमिटी का गठन आज संपन्न हुआ। ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 5- चांडिल, नीमडीह, कुकडू, ईचागढ़ व कपाली नगर कमिटियां गठित की गईं। गठन की प्रक्रिय  चिलगु स्थित पार्टी कार्यालय में पूरी की गई ।  प्रखंड कमिटी में प्रखंड अध्यक्ष तथा सचिव पद के लिए चार – चार कार्यकर्ताओं के नाम का प्रस्ताव आया था।  पार्टी के वरीय अधिकारियों व प्रभारियों के प्रयास से रायशुमारी की गई और  गठन को सफल किया गया।  चांडिल प्रखंड अध्यक्ष के लिए दुर्योधन गोप, सचिव के लिए माधव सिंह मुंडा तथा कार्यकारी अध्यक्ष  संजय गौड़ को मनोनीत किया गया। कमेटी गठन के बाद तीनों पदाधिकारियों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।  आजसू पार्टी, सुदेश महतो व हरेलाल महतो के नाम की  नारेबाजी की गई। इसके पूर्व  कुकडू प्रखंड कमिटी का गठन किया गया जिसमे  अरुण महतो को अध्यक्ष तथा सुकेन महतो को सचिव घोषित किया गया।  कपाली नगर कमिटी में साबिर अंसारी  अध्यक्ष व सुबोध महतो सचिव मनोनीत हुए।
 एक से अधिक प्रस्ताव आने  तथा आपसी सहमति नहीं होने के कारण ईचागढ़ व नीमडीह प्रखंड कमिटी का गठन नहीं हो पाया। ईचागढ़ व नीमडीह प्रखंड कमिटी के लिए दावा करने वाले कार्यकर्ताओं की सूची केंद्रीय कमिटी को भेज दी गई जो यहां  के पदाधिकारियों को मनोनयन पर फैसला करेगी। चांडिल प्रखंड कमिटी गठन के बाद दुर्योधन गोप ने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करेंगे और बूथ व पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़कर संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे।
