जर्जर पुल बना दुर्घटना का मुख्य कारण, 20 फीट नीचे गिरा बाइक सवार दो युवक गंभीर

चांडिल : राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर रविवार सुबह करीब पांच बजे चांडिल से जमशेदपुर जाने के क्रम में टीवीएस बाइक संख्या – जेएच 05 सीयू – 1922 में सवार दो युवक जर्जर पुल से करीब 20 फीट नीचे गिरा। दोनों घायल युवक मनीष कुमार व विशाल कुमार जुस्को कर्मी है। घायल विशाल कुमार ने बताया कि दोनों युवक चांडिल के पास मनीष के ससुराल किसी गांव से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान पुल के बीच स्थित गड्ढे बचाने के क्रम में व पीछे से तीव्र गति से आ रही ट्रेलर की चपेट से बचने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गया। दोनों काफी देर तक बाइक के नीचे दबा हुआ था। उजाला होने के बाद नित्य कर्म में गये चिलगु व शहरबेड़ा गांव के युवकों ने घायलों को दबे हुए बाइक से निकाले। खबर मिलने के बाद चांडिल पुलिस दुर्घटना स्थल पहुंच कर घायलों को 108 एम्बुलेंस में इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया।


जर्जर पुल में बिना रेलिंग के कारण हुई दुर्घटना : शेखर गांगुली

घटनास्थल पर उपस्थित आजसू छात्रसंघ के कोल्हान महामंत्री शेखर गांगुली ने बताया कि पुल काफी जर्जर है, किनारे रेलिंग नहीं है, सड़क के बीच गड्ढे है। जिसके कारण दुर्घटना हुआ है और आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। उन्होंने बताया कि विगत एक सप्ताह पहले मोटरसाइकिल लदा एक कंटेनर भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उन्होंने कहा कि इन दुर्घटनाओं का जिम्मेदार सड़क चौड़ीकरण करने वाले संवेदक के कछुआ गति से कार्य करने के कारण है।

Share this News...