जमशेदपुर पूजा कमेटी की दुर्गापूजा के 108वें वर्ष का शुभारंभ, शेखर डे ने किया पंडाल का उद्घाटन

जमशेदपुर। जमशेदपुर पूजा कमेटी की दुर्गापूजा के 108वें वर्ष के अवसर पर पूजा पंडाल का उद्घाटन प्रख्यात समाजसेवी शेखर डे ने किया। कमेटी के इतिहास में पहली बार उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया, जिससे सदस्यों और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
108 वर्षों से चली आ रही दुर्गापूजा की परंपरा धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इस आयोजन के माध्यम से कमेटी ने अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष तापस घोष, सचिव बिमल राय और कोषाध्यक्ष विश्वजीत बसाक सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कमेटी के सदस्यों ने दुर्गोत्सव को सफल बनाने में सभी के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share this News...