झारखंड में वीकेंड वैक्सीनेशन:एक दिन में 100000 से ज्यादा लोगों को लगा कोरोना का टीका


रांची
झारखंड सरकार की तरफ से कोरोना टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए शुरू किया गया है वीकेंड वैक्सिनेशन अभियान सफल होता दिख रहा है। इस दौरान लगातार टीका लगाने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। दूसरे वीकेंड वैक्सीनेशन के पहले दिन यानी शुक्रवार को राज्य में रिकॉर्ड एक लाख दो हजार 831 लोगों को वैक्सीन दी गई। इसमें 95730 लोगों को पहली डोजी और 7101 लोगों दूसरी डोज दी गई। 38499 डोज 45 + वाले और 62349 डोज 18+ वाले को दी गई। इससे पहले यह रिकॉर्ड 92 हजार का था जो पहले वीकेंड वैक्सीनेशन के दूसरे दिन लगा था।
झारखंड में 41 लाख से ज्यादा लोगों को लग चुका है टीका
11 जून तक झारखंड में 4131501 लोगों को टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी है। वहीं 772863 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज भी दिया जा चुका है। वहीं 18+ वाले 949204 लोगों को भी राज्य में वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है।
आदिम जनजातियों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान
झारखंड में आदिम जनजाति वर्ग के लोगों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत इन्हें दो वर्गों में बांटा गया है। सबसे ज्यादा प्रथामिक्ता ऐसे आदिम जनजाति को दिया गया है जो एक जगह रह रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सिद्धार्थ त्रिपाठी ने बताया कि इनके लिए अलग से टीम का गठन किया गया है जो इनके घर तक जा कर इन्हें टीका लगा रहे हैं। जमशेदपुर और कोडरमा जैसे जिलों में यह शुरू भी हो गया है। वहीं दूसरी श्रेणी में घुमंतू लोगों को शामिल किया गया है। इनमें मोबाइल वैक्सीनेशन के माध्यम से टीका लगाया जा रहा है।
झारखंड में टीके 2.6% वेस्टेज
सिद्धार्थ त्रिपाठी ने बताया कि झारखंड में कोरोना के टीके के वेस्टेज का दर 3% से भी नीचे है। यहां शुरू से लेकर अब तक मात्र 2.6% वेस्टेज हुआ है। झारखंड को कुल 5817250 वैक्सीन प्राप्त हुए हैं। इनमें 45 प्लस के लिए 465640 और 1161210 18 प्लस के लिए था। दोनों को मिलाकर राज्य में 49,05232 लोगों को टीका लग चुका है। जबकि अभी भी स्टॉक में 760655 टीके हैं। इस प्रकार क्षति अभी तक 1,51,363- डोज वेस्टेज हुए हैं।

Share this News...