कोरोना देश में:24 घंटे में 1.20 लाख केस, 1.97 लाख ठीक हुए और 3,370 मौतें; बीते दिन 66% संक्रमित सिर्फ 5 राज्यों में मिले


नई दिल्ली

देश में बीते शुक्रवार को 1 लाख 20 हजार 332 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए, 1 लाख 97 हजार 371 ठीक हो गए और 3,370 संक्रमितों की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 80,490 की कमी आई। नए केस में हो रही कमी राहत देने वाली है। गुरुवार को नए मरीजों की संख्या 59 दिन में सबसे कम रही। इससे पहले 6 अप्रैल को 1.15 लाख कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं। बीते पांच दिन से नए केस 1.50 लाख से कम आ रहे हैं।

देश में शुक्रवार को नए संक्रमितों में से 66% मामले सिर्फ 5 राज्यों में मिले। इनमें तमिलनाडु (22,651), केरल (16,229), कर्नाटक (16,068), महाराष्ट्र (14152) और आंध्र प्रदेश (10,413) शामिल हैं। इनके अलावा सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में नए केस 10 हजार के नीचे पहुंच गए हैं।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 1.20 लाख
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.97 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,370
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.86 करोड़
अब तक ठीक हुए: 2.67 करोड़
अब तक कुल मौतें: 3.44 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 15.51 लाख

Share this News...