*हेमंत सरकार एक्शन मोड में- निरल पूर्ति*

रामगोपाल जेना
चक्रधरपूर।
झारखंड के लोग अब महसूस करने लगे हैं कि झारखंड में झारखंडियों की सरकार है।
झारखंडियों से संबंधित सभी मामलों पर सरकार की पैनी नजर है। सरकार एक्शन मोड में है। जनहित से जुड़े मामलों पर अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जा रही है। हर वंचित व्यक्ति को योग्यतानुसार सरकारी लाभ पहुंचाने का मुहिम तेज हो गया है। उपरोक्त बातें मझगांव विधायक निरल पूर्ति ने कही। वे रविवार को रांची जाने के क्रम में चक्रधरपुर के पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले। उन्होंने कहा कि आगामी अप्रैल माह में होने वाले चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव में पार्टी दमखम के साथ मैदान में उतरेगी। वे खुद चुनाव प्रचार के लिए आएंगे। साथ ही पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता को उम्मीदवारी सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों का झामुमो के प्रति रुझान बढ़ा है।इसका परिणाम नगर परिषद चुनाव में भी देखने को मिलेगा।इस अवसर पर झामुमो युवा नेता अधिवक्ता वार्ड पार्षद दिनेश जेना,झामुमो जिला शोशल मीडिया सेल के जिला सदस्य पिसी महतो ,तपन साहू भी मौजूद थे।

Share this News...