बुरुगुलीकेरा गांव में हुई 7 ग्रामीणों की निर्मम हत्या से व्यथित मन के कारण मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से शपथ ग्रहण के तारीख टालने का अनुरोध किया

*मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज भवन पहुँच कर राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से आज अपने चाईबासा भ्रमण की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिला अंर्तगत गुदड़ी प्रखंड के गुलीकेरा पंचायत के बुरुगुलीकेरा गांव में हुई 7 ग्रामीणों की निर्मम हत्या से मन व्यथित है। उन्होंने राज्यपाल से अनुरोध किया कि इस घटना से व्यथित मन को देखते हुए कल होने वाले मंत्रियों के शपथ ग्रहण की तारीख को टाल दिया जाय।*

Share this News...