नव मनोनीत पदाधिकारियों का अभिनंदन

भारतीय जनता मोर्चा
जमशेदपुर : भाजमो जमशेदपुर महानगर की ओर से आज साकची जिला कार्यालय में नवमनोनीत महिला मोर्चा अध्यक्ष, जिला युवा मोर्चा महानगर कमिटी, नवमनोनीत पश्चिम विधानसभा एवं सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष का अभिनन्दन किया गया. मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव नें सभी कार्यकर्ताओं का माला एवं पगड़ी पहनाकर, अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया.
श्री श्रीवास्तव ने कहा कि शहर के अनेकों कार्यकर्ता विधायक सरयू राय की विचारधारा से प्रेरित होकर संगठन की सदस्यता से ले रहे हैं और जल्द ही भाजमो एक विशाल संगठन का स्वरूप लेगा. कार्यक्रम में मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम नारायण शर्मा, जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, मनोज सिंह उज्जैन, वन्दना नामता, प्रभु राम मुंडा, विकास गुप्ता, धर्मेंद्र प्रसाद, आकाश शाह, हरेराम सिंह, विजय नारायण सिंह, असीम पाठक, कमल किशोर, जोगिंदर सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू सिंह, ब्यूटी तिवारी, काकोली मुखर्जी, आरती मुखी, लक्खी मुंडा, मिस्टु सोना आदि मौजूद थीं.

मंजू सिंह का पारडीह में स्वागत
भाजमो महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष मंजू सिंह का रांची से जमशेदपुर लौटने पर आज उलीडीह मंडल के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पारडीह काली मंदिर के पास स्वागत किया. इसके पूर्व मंजू सिंह पारडीह काली मंदिर में पूजा अर्चना की. मौके पर भाजमो जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, प्रेम सक्सेना, डी ठाकुर, गिरधारी सिंह, सुनीता सिंह, राजेश कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

Share this News...