नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल के सभागार में वर्ष 2026 हिंदी दिवस के पख्वाड़ा का आयोजन किया गया ।
इस दिन विद्यालय प्राचार्या परमिता राय चौधरी के तत्वाधान में हिंदी विभाग की ओर से अनेक रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय समिति के सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति से छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
जिसके तहत 12 सितंबर को विद्यालय के प्राथमिक हिंदी विभाग की ओर से *सतरंगी हिंदी* कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हे बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
नन्हे छात्रों ने कविता पाठ, दोहा पाठ, भाषण, एवं नाटक आदि प्रस्तुत किये ।
इस दिन विशेष आकर्षण के केंद्र रहे वे नन्हे बाल कलाकार जिन्होंने विभिन्न कवियों एवं साहित्यकारों की वेशभूषा में दर्शकों का मन मोह लिया।
इस दिन छात्रों ने सात प्रकार के अलग-अलग प्रस्तुति द्वारा मंच पर सतरंगी इंद्रधनुषी हिंदी के रंग ब
हिंदी पखवाड़ा के तहत विद्यालय के मध्य एवं उच्च वर्ग के छात्रों द्वारा दिनांक 14 सितंबर को हिंदी दिवस का आयोजन सभागार में किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय समिति के सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति से छात्रों का उत्साह वर्धन किया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने चित्रांकन , कविता, दोहा पाठ में अपनी भागीदारी निभाई। साथ ही हिंदी भाषण, गीत “हम सब हिंदी हैं”, इस अवसर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता कक्षा छठी, सातवीं और आठवीं के सभी विद्यार्थियों द्वारा संपन्न कराया गया जिससे छात्रों में हिंदी के प्रति रुचि जागृत हो।
इस अवसर पर विद्यालय समिति के सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति से छात्रों का उत्साह वर्धन किया।
