भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के बड़े भाई त्रिलोचन सिंह का निधन, कल अंतिम संस्कार

भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के बड़े भाई त्रिलोचन सिंह (पम्मी भाई )का आज सुबह नई दिल्ली मेदांता अस्पताल में निधन हो गया. वे 67 वर्ष के थे.पिछले कुछ दिनों से वहां इलाजरत थे.वे पांच भाइयों में सबसे बड़े थे.उनका अंतिम संस्कार कल सोमवार 14 सितम्बर को स्वर्ण रेखा घाट भुइंयाडीह में किया जाएगा. उनके पार्थिक शव को रोड एम्बुलेंस से जमशेदपुर लाया जा रहा है. त्रिलोचन सिंह के निधन के बाद साकची कालीमाटी रोड स्थित उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का ताँता लगा हुआ है.

Share this News...