झारखंड में सोमवार को कोरोना के 26 और नये केस की पुष्टि हुई चाकुलिया में मिला पाजीटिव, बारीडीह लोहिया पथ भी सील

जमशेदपुर 25 मई :- सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिला में एक कोरोना पाजीटिव पायागया। उक्त मरीज चाकुलिया का है जिसे क्वोरोंटीन में रखा गया था। उसे टीएमएच के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है। उसका ट्रैवल हिस्ट्री है. वह महाराष्ट्र से आया था। उसके एक साथी को भी जांच के लिये लाया गया है। जिसके बाद उसे सीधे संस्थागत क्वोरोंटीन में रखा गया था। उधर जमशेदपुर में रविवार को चार मरीज पाये जाने के बाद हड़कंप है। आज सुबह बारीडीह के लोहिया पथ को सील किया गया। कल देर शाम यहां एक महिला कोरोना पाजीटिव पाई गयी थी। इसके साथ ही कोल्हान में अब तक 36 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। लॉकडाउन के सख्ती से पालन के लिए जिले के चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। ईद के मौके पर बाहर निकले एक बाइक सवार को रोककर मास्क लगाने की हिदायत देती पुलिस। लॉकडाउन के सख्ती से पालन के लिए जिले के चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

*रांची के सिल्ली से 10, गढ़वा से 2, रामगढ़ से 2 और जमशेदपुर से एक, लातेहार से 5, सिमडेगा से 3, पलामू से 1, गुमला में 1 औऱ खूंटी में पहला कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है.*

*इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के मामले 403 हो गये हैं.*

Share this News...