झारखंड में मॉनसून ने दी दस्तक, हो रही झमाझम बारिश

जमशेदपुर : झारखंड वालों का इंतजार आज खत्म हो गया। मॉनसून प्रदेश में दाखिल हो गया है। राजधानी रांची में झमाझम बरसात शुरू हो गई है। मौसम विज्ञान विभाग रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने इसकी पुष्टि कर दी है। इसके अलावा आज ही दोपहर 3 बजे मौसम विभाग एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगा,जिसमें झारखंड में मानसून प्रवेश की जानकारी दी जाएगी।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार,राजधानी रांची, जमशेदपुर समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में घने बादल छाए हुए हैं। रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग रांची के अनुसार पिछले 24 घंटे में हजारीबाग में 29 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Share this News...