खरसावां चाईबासा मार्ग में बाइक की टक्कर से दो महिला जख्मी, एक महिला रेफर,

खरसावां
खरसावां-चाईबासा मुख्य मार्ग में शनिवार की शाम मजदूरी कर अपने घर लौट रही दो महिला को बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से दोनों महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी हालत में दोनों महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरसावां में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सक ने एक महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए सरायकेला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना शनिवार की शाम 5:00 बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह खरसावां के टिडिगटिपा गांव के 50 वर्षीय महिला कुदमनी प्रधान एवं 45 वषीय रुकमणी प्रधान रात का सामा के 500 बेडेड अस्पताल में मजदूरी करने गए थे। शाम को काम से छुट्टी होकर घर लौट रहे थे। इसी क्रम में खरसावां से चाईबासा की ओर जा रही एक हीरो होंडा बाइक संख्या जेएच 06 के 0910 ने राजखरसावां के पांच सौ बेडेड अस्पताल के समीप घुमाओ मोड़ मे बाइक का संतुलन खोकर बाइक ने महिलाओं को सीधी टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर दो मजदूर महिला गंभीर रूप से जख्मी हो। चौकीदार पंकज साहू शहीद स्थानीय लोगों के प्रयास से दोनों जख्मी महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरसावां भेजा गया। बाइक के टक्कर से कुदमनी प्रधान की दायि पैर फैक्चर हो गया। वही सर, माथा व पैर मे चोट लगी है। मरीज बेहतर इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि जख्मी रुकमणी प्रधान के माथा चेहरे पर चोट लगी है। लेकिन खतरे से बाहर है।
फोटो संख्या 5 बाइक की टक्कर से जख्मी हालत में पड़ा कुदमनी प्रधान।
फोटो संख्या 6 बाइक की टक्कर से जख्मी पड़ा रुक्मणी प्रधान।

Share this News...