खरसावां के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र रायजामा-काडेरकुटी पहुंचे आईजी और डीआईजी, नक्सलवाद और कानून व्यवस्था पर दिया कई दिशा निर्देश

खरसावां
झारखंड पुलिस मुख्यालय के आईजी एमएल मीणा, आईजी ऑप्स साकेत कुमार, डीआईजी रांची, डीआईजी कोल्हान, डीआईजी सीआरपीएफ, एसपी ग्रामीण रांची और एसपी सहित पुलिस महकमा की एक टीम शनिवार को खरसावां के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र से घिरे नक्सलवाद क्षेत्र से रायजामा और कांडेरकटी क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे हैं सर्च ऑपरेशन एवं कानून व्यवस्था पर कई दिशा निर्देश दिया। वही कांडेरकुटी में बने पिकेट को लेकर भी कई दिशा निर्देश दिए। वही एडीजी कानून एवं व्यवस्था पर विस्तार पूर्वक जानकारी ली। इसके अलावा स्थानीय ग्रामीणों के साथ भी बातचीत की, जिन्होंने उपस्थित और पुलिस पिकेट और इसके साथ चल रही विकास गतिविधियों के बारे में अपनी खुशी व्यक्त की। इस दौरान काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भी अपनी-अपनी समस्याएं रखी। साथ ही मूलभूत समस्याओं के समाधान की भी मांग की। इस दौरान सरायकेला खरसावां जिला आरक्षी अधीक्षक एस कार्तिक सहित कई पुलिस अधिकारी, सीआरपीएफ के जवान, झारखंड पुलिस के जवान, कोबरा जवान आदि जवान उपस्थिति थे।
फोटो संख्या 7 खरसावां के कांडेरकुटी में ग्रामीणों से बात करते आईजी, डीआईजी, एवं अन्य।

Share this News...