केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा दावा, कहा- ‘दिल्ली और पश्चिम बंगाल में बनेगी BJP सरकार’

झारखंड के बाद अब जब दिल्ली चुनाव की दहलीज पर खड़ा है तो भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि यहां भाजपा की ही सरकार बनेगी। पश्चिम बंगाल में भी वह दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त हैं। जबकि बिहार में उन्होंने फिर से साफ किया कि प्रदेश में नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही राजग मैदान में उतरेगा।दिल्ली में एक कार्यक्रम में बोलते हुए शाह ने कई मुद्दों पर स्थिति स्पष्ट की। झारखंड में हार की जिम्मेदारी खुद पर लेते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में सरकार ने बहुत अच्छा काम किया, लेकिन फिर भी पीछे छूट गए। इसकी समीक्षा होगी। लेकिन दावे के साथ कहता हूं कि पश्चिम बंगाल में भाजपा दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी।
दिल्ली के बाबत उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर वादे पूरे नहीं करने का आ’रोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता पांच साल की सरकार चाहती है। लेकिन यहां तीन महीने में सारे काम की घोषणा की जा रही है। जनता देख रही है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षो में भाजपा एमसीडी भी जीती और लोकसभा भी। विधानसभा में भी भाजपा निश्चित रूप से जीतेगी।बिहार में जदयू के कुछ नेताओं की बयानबाजी के बाद दो दिन पहले खुद नीतीश ने कहा था कि राजग में सबकुछ ठीक है। गुरुवार को शाह ने भी इसकी पुष्टि की। सीटों के बंटवारे पर पूछे गए सवाल के जवाब मे उन्होंने कहा कि ऐसे मा’मलों पर सार्वजनिक बात नहीं की जाती है।सीएए, एनपीआर और एनआरसी को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आ’रोप लगाया कि यह राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने सवाल के लहजे में कहा- ‘कोई हिं’सक वि’रोध प्रद’र्शन कांग्रेस शासित राज्यों में क्यों नहीं हो रहे।

Share this News...