मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शहीदों को देंगे श्रद्धाजंलि

खरसावां
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को खरसावां पहुंचकर खरसावां के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। बुधवार को सुबह 11:05 बजे हेलीकॉप्टर से बिरसा मुंडा हवाई अड्डा रांची से खरसावां के लिए प्रस्थान करेंगे। खरसावा के पथ निरीक्षण भवन के पीछे बनी हेलीपैड मैदान में सुबह 11:35 बजे हेलीकॉप्टर से आगमन होगा। वही 11:40 बजे खरसावां समाधि स्थल के लिए रवाना होंगे। 1145 बजे खरसावां खरसावां के वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इसके पश्चात खरसावां बंद परिसर मैदान में एक सभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात 1:05 बजे भवन के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:10 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हेलीकॉप्टर रांची के लिए उड़ान भरेगी।

Share this News...