काटिन शिव मंदिर में परिजनों के सहमति से हुई प्रेम विवाह, दर्जनों लोगों ने दी नव दंपति को आशीर्वाद

पटमदा : पटमदा थाना क्षेत्र के महुलबना गांव के टोला मयूरनाचा के रहने वाले तरनी महतो के 20 वर्षीया पुत्री जोबा रानी महतो और पश्चिम बंगाल के बंदवान थाना क्षेत्र के लिकी गांव के रहने वाले लखिन्द्र महतो के 25 वर्षीय पुत्र रविन्द्र नाथ महतो की शादी सोमवार को काटिन स्थित शिव मंदिर में दोनों परिवारों के सहमति से कर दी गई। महुलबना पंचायत के मुखिया चंद्रशेखर टुडु ने बताया कि दोनों के बीच पिछले कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उन्होंने बताया कि लड़का बंदवान थाना क्षेत्र में सिविक पुलिस का काम करते हैं। सोमवार को दोनों पक्षों के परिजनों के उपस्थिति में विधिवत रूप से दोनों को शादी करवा दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बर बधु के दाम्पत्य जीवन को सुखमय बिताने के लिए आशीर्वाद दिए। इस दौरान मुख्य रूप से मुखिया चंद्रशेखर टुडु, गोपाल महतो, तरनी महतो, लखिन्द्र महतो समेत अन्य कई लोग उपस्थित थे।

Share this News...