मुख्य सचिव डीके तिवारी को दी गई विदाई

*मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से झारखण्ड मंत्रालय में आज सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के सर्वांगीण विकास के इस सफर में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है। आपने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा पूर्वक किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी को शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।*

*ज्ञातव्य है कि डॉ डीके तिवारी 1986 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। डॉ डीके तिवारी 31 मार्च 2020 को झारखंड राज्य के मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। झारखंड बनने के बाद वे राज्य के कई प्रमुख पदों पर भी रहे।*

Share this News...