शर्मनाक-जमशेदपुर में महिला से छह लोगों ने किया गैंप रेप

पूर्वी सिंहभूम जिला में एक रोंगटे खड़े करने वाली घटना सामने आई है। एक 30 साल ही महिला के साथ छह लोगों द्वारा सामूहिक बलात्कार की घटना से सनसनी फैल गयी है। महिला की शिकायत पर छह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना एमजीएम थाना क्षेत्र दलगली गांव की है। महिला का पति जेल में है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। घटना 11 अगस्त की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार घर में महिला को अकेला पाकर छह लोग घर में घुस गए और उन्होंने महिला से गैंग रेप किया।
महिला का पति अपनी मां की हत्या के मामले में पिछले 2 साल से जेल में बंद है। महिला अपने दो बच्चों के साथ रहती है। थाना प्रभारी के अनुसार- महिला से गैंगरेप का केस थाना में दर्ज किया गया है। पीडि़ता का मेडिकल कराया गया है। अज्ञात 6 लोगों पर महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। सभी आरोपी फिलहाल फरार है। आरोपियों की पहचान की जा रही है।महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया। शुक्रवार को एमजीएम अस्पताल में पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करवाया है, जिसमें रेप की पुष्टि हुई है।
महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह घर पर थी। छह लोग घर में घुस गए। सभी ने उसे घर में बंद कर दिया। बारी-बारी से छह लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना 11 अगस्त की है। ग्रामीणों को महिला ने जानकारी दी। इसके बाद मामला एमजीएम थाना तक पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच की। घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस की छापामारी जारी है। महिला की मोबाइल के आधार पर पुलिस आरोपितों तक पहुंचने को प्रयासरत है। महिला के घर के आसपास रहने वाले लोगों से भी पुलिस ने मामले की जानकारी ली।

Share this News...