पश्चिमी सिंहभूम ,पीएलएफआई समर्थक की गोली मार कर हत्या

मनोहरपुर। आनंदपुर थाना के गुंडरी गांव में पीएलएफआई समर्थक की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। रविवार की शाम की घटना है। मृतक मतीयस उर्फ़ मंगरा गुदड़ी थाना क्षेत्र के बरकेल का रहने वाला है। मंगरा को तीन गोली मारी गई है। घटना स्थल के समीप ही तीन खोखे भी बरामद हुए है। बताया जा रहा है की रविवार को गुंडरी में साप्ताहिक बाजार लगा था। मंगरा भी अपने अन्य साथियो के साथ बाजार आया हुआ था। बाजार में ही उसे गोली मार कर हत्या कर दी गई। मंगरा के साथी किसी तरह जान बचा कर भाग निकले। वहीं घटना को किसने अंजाम दिया है,इसकी जानकारी अबतक नहीं मिल पायी है। मंगरा दो महीने पूर्व ही जेल से छुट कर बाहर आया था। पीएलएफआई नक्सली मामले ही मंगरा जेल जा चूका है। इस घटना से पुरे क्षेत्र में दहशत का महौल है।

Share this News...