UPSC-बिहार के शुभम कुमार Country Topper , टॉप 10 में 5 लड़कियां

संघ लोक सेवा आयोग, यानी UPSC ने सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल कुल 761 लोग चुने गए हैं। शुभम ने IIT बॉम्बे से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। टॉप 25 में 13 पुरुष और 12 महिलाएं हैं। वहीं, टॉप 10 में 5 महिलाओं ने जगह बनाई है।
। शुभम बिहार के कटिहार के रहने वाले हैं। वहीं जागृति अवस्थी को दूसरी तो अंकिता जैन को तीसरी रैंक मिली है। यूपीएसससी सीएसई 2020 फाइनल रिजल्ट में कुल 25 अभ्यर्थियों ने टॉप किया है जिसमें 13 पुरुष और 12 महिला अभ्यर्थी हैं। वहीं जमुई जिले चकाई बाजार निवासी सीताराम वर्णवाल के पुत्र प्रवीण कुमार ने सातवां स्थान हासिल किया है। छात्र परिणाम https://www.upsc.gov.in/ पर जाकर देख सकते हैं।
रैंक नाम
1 शुभम कुमार
2 जागृति अवस्थी
3 अंकिता जैन
4 यश जालुका
5 ममता यादव
6 मीरा के.
7 प्रवीण कुमार
8 जीवनी कार्तिक नागजीभाई
9 अपाला मिश्रा
10 सत्यम गांधी

भोपाल में पढ़ीं जागृति अवस्थी को दूसरा और अंकिता जैन को तीसरा स्थान मिला है। इस साल परीक्षा पास करने वालों में 545 पुरुष और 216 महिलाएं शामिल हैं। जागृति ने भोपाल के मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है।
150 कैंडिडेट को रिजर्व रखा गया है
सामान्य वर्ग के 263, आर्थिक रूप से पिछड़े 86, पिछड़ा वर्ग से 229, अनुसूचित जाति 122, अनुसूचित जनजाति से 61 कैंडिडे​​​​​​​​​​​​​​ट ने परीक्षा पास की है। जिसके बाद कुल मिलाकर 761 कैंडिडे​​​​​​​​​​​​​​ट परीक्षा पास कर चुके है। इसके अलावा 150 कैंडिडेट को रिजर्व रखा गया है।

कुल पद 836
इस साल कुल 836 पद पर नियुक्तियां होनी हैं। इनमें 180 IAS, 36 IFS, 200 IPS के अलावा सेंट्रल सर्विस ग्रुप A के 302 और ग्रुप B के 118 पद हैं।

इन स्टेप्स से देखें रिजल्ट

1. UPSC की आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर लॉगिन करें।
2. अब होमपेज पर उपलब्ध What’s New सेक्शन में जाएं और रिटेन रिजल्ट सिविल सर्विसेज (मेन) एग्जामिनेशन, 2020 लिंक पर क्लिक करें।
3. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। यहां पर्सनालिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के लिए सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों की सूची उपलब्ध है।
4. कैंडिडेट अपने रोल नंबर के अनुसार इसे चेक कर सकते हैं। यदि आवश्यकता हो तो इस पेज को डाउनलोड कर लें।

Share this News...