झामुमो के डीएनए में डेवलपमेंट नाम की कोई चीज नहीं है : सुदेश महतो

आजसू के मिलन समारोह में जुटे हजारों कार्यकर्ता

हरेलाल बाबू को विधानसभा भेजने की तैयारी करें ईचागढ़ वासी : सुदेश कुमार महतो

चांडिल डैम रिसोर्ट में आयोजित आजसू के मिलन समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी थी। मिलन समारोह में ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर सुदेश कुमार महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने झारखंड के स्वाभिमान को धक्का देने का काम किया है। दूसरे राज्य के लोग झारखंड के बारे में चर्चा कर रहे हैं कि जिस व्यक्ति को राज्य की जनता ने चुनकर मुख्यमंत्री बनाया था, उसे आज जेल जाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन का जेल जाना जायज है। जो दोषी होंगे, अन्यायकारी होंगे उन्हें जेल जाना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन देश की आजादी या अलग झारखंड की लड़ाई में जेल नहीं गए हैं, इसलिए उनके प्रति राज्य के जनता हमदर्दी नहीं दिखा रहे हैं। सुदेश महतो ने कहा डेवलपमेंट का काम होने पर गांव में सरकार की उपलब्धि झलकती है। राज्य में स्थानीय नीति, नियोजन नीति, विस्थापन नीति लागू नहीं हुआ। अब अबुआ आवास योजना लाया है, जिसमें जनता से रुपए लेकर योजना का लाभ दिया जा रहा है और जरूरतमंद लोग प्रतिदिन कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के डीएनए में डेवलपमेंट नाम की कोई चीज नहीं है। सुदेश महतो ने कहा कि मिलन समारोह तो बहाना है, मुझे देखना था कि ईचागढ़ विधानसभा परिवर्तन चाहती हैं या नहीं? ईचागढ़ की लड़ाई मेरी लड़ाई है। आजसू पार्टी को किसी के चरित्र प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है। हरेलाल बाबू आजसू के नीति सिद्धांत का पालन कर रहे हैं। 15 साल से आजसू पार्टी ईचागढ़ में मेहनत कर रही हैं। निश्चित रूप से ईचागढ़ में केला बगान आएगा, हरेलाल बाबू विधानसभा जाएंगे। लोग राजनीति को व्यवसाय बनाते हैं लेकिन हरेलाल बाबू ने अपने व्यवसाय को छोड़ राजनीति में आए हैं। उन्होंने कहा कि कई जनप्रतिनिधियों ने लोगों को भ्रमित करके ईचागढ़ में राज किया है। यहां 35 साल से जनता का राज स्थापित नहीं हुआ। यहां जनता का राज स्थापित करने एवं ईचागढ़ के स्वाभिमान की लड़ाई आजसू लड़ रही हैं। सुदेश महतो ने कहा कि ईचागढ़ हो या झारखंड के किसी भी क्षेत्र में झारखंडी मानसिकता वाले ही नेतृत्व करेंगे, यहां झारखंड विरोधी लोगों को आने नहीं देंगे। इस मौके पर पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो आदि ने सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर सत्यनारायण महतो, रविशंकर मौर्या, अशोक कुमार साव, सागेन हांसदा, सचिन महतो, असित सिंह पात्र, दुर्योधन गोप, मनोरंजन ठाकुर, पुलक सतपति, भरत महतो, अरुण महतो, गोपेश महतो, माधव सिंह मुंडा, अमला मुर्मू, रेणुका पुरान, सुलोचना प्रमाणिक, शेखर गांगुली, कालू अंसारी आदि मौजूद थे।

इन्होंने ली आजसू की सदस्यता

सेवानिवृत्त शिक्षक रास बिहारी लायेक (आगसिया,ईचागढ़)
सेवानिवृत्त शिक्षक गौरी लायेक (देवलटांड, ईचागढ़) सेवानिवृत्त शिक्षक आंनद महतो (देवलटांड,ईचागढ़)
पूर्व शिक्षक सहदेव मंडल (जांता, नीमडीह) पूर्व शिक्षक Swift सिंह (जांता, नीमडीह) ग्राम प्रधान विश्व नाथ उरांव (काठघोरा, ईचागढ़) प्रकाश गुप्ता (चौका)

Share this News...