रंग दे सीजन -2 में होगा धमाल, कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर – जिया कांत

दुमका , रंगों का त्योहार होली पर्व के शुभ अवसर पर दुमका डायरीज की ओर से 24 मार्च को स्थानीय गांधी मैदान में रंग दे दुमका सीजन 2 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी मेजबान जिया कांत गुप्ता ने शुक्रवार को स्थानीय एम एस कैफ़े में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। श्री गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण टोमाटीना थीम जहां आम लोगों को झुमने को विवश कर देगा। वहीं डीजे अंकिता, श्रेया,खुशी और एंकर रागिनी के द्वारा नान स्टाप भारतीय संगीत,हिप हिप हॉप और पंजाबी धुनों के मिश्रण वाले लाईव डीजे के साथ लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देगी। वहीं खुली हवा में रैन डांस रंगों से सराबोर करेगी। श्री गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों के साथ आम लोगों के लिए सुरक्षा की व्यवस्था पुख्ता की गई है। इसके अलावा भी कई इवेंट आकर्षण का केंद्र है। पत्रकार वार्ता में श्री गुप्ता के साथ युक्ति यामिनी भी उपस्थित थी।

Share this News...