रामगढ़ श्रम अधीक्षक दिगंबर महतो की कोरोना से मौत


रामगढ़, रामगढ़ श्रम अधीक्षक दिगंबर महतो की गुरुवार को कोरोना से रांची स्थित अस्पताल में मौत हो गई है। कोरोना संक्रमित होने के बाद उनका रांची में इलाज चल रहा था। बता दें कि झारखंड सहित पूरे देश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। कोरोना वायरस महामारी के कारण लोगों की जान जा रही है। आम आदमी से लेकर अधिकारी-नेता तक कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं।

राज्य श्रम सेवा के पांचवें बैच के अधिकारी श्रम अधीक्षक दिगंबर महतो का गुरुवार को रांची स्थित सीसीएल अस्पताल में कोरोना वायरस से निधन हो गया। युवा अधिकारी 42 वर्षीय श्रम अधीक्षक दिगंबर महतो ने दो अगस्त 2019 को रामगढ़ में पांचवें श्रम अधीक्षक के रूप में पदभार संभाला था। मूलतः रांची के पिस्का नगड़ी के रहने वाले दिगंबर महतो पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। परिवार वालों ने बुधवार को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद सीसीएल अस्पताल रांची में भर्ती कराया था।

Share this News...