राहुल गांधी आएंगे दुमका, कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू

दुमका , भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत झारखंड की उपराजधानी दुमका आएंगे राहुल गांधी। कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए कांग्रेस कमेटी की एक बैठक जिलाध्यक्ष महेश राम चंद्रवंशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।इस बैठक में दुमका जिला कांग्रेस प्रभारी रवींद्र वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। ज्ञात भी हो कि दिनांक 14 जनवरी से राहुल गांधी की भारत जोड़ो नया यात्रा शुरू हो चुकी है, जो झारखंड में 804 किलोमीटर की यात्रा करेगी। झारखंड के कांग्रेसी इससे काफी उत्साहित है और दुमका जिला कांग्रेस कमिटी भी राहुल गांधी की स्वागत और जिले से विदाई को लेकर बहुत ही संवेदनशील है। यह यात्रा राहुल गांधी की चौथी दुमका यात्रा होगी। इसके पहले राहुल गांधी तीन बार दुमका आ चुके हैं। लेकिन वह आना-जाना और अब का यह पदयात्रा में काफी अंतर है। हजारों की संख्या में दुमका जिला के कांग्रेसी राहुल गांधी के आगमन के रास्ता पर उनका स्वागत करेंगे। उनके साथ पदयात्रा करेंगे और यहां की संस्कृति की झलक भी राहुल गांधी देखेंगे। मुख्य रूप से उपस्थित जिला प्रभारी रवींद्र वर्मा ने कहा की दुमका जिला प्रत्येक कार्यक्रम में अपनी अलग पहचान बनाई , और हम आशा करते हैं कि आने वाले दिन में जो राहुल गांधी की दुमका यात्रा होगी वह भी अविस्मरणीय होगी। बैठक में उपस्थित झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव डॉ. सुशील मरांडी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता प्रदेश श्यामल किशोर सिंह , झारखंड प्रदेश कांग्रेस की सचिव अरबी खातून ने भी अपने विचारों से कार्यकर्ताओं में तैयारी का जोश भरा। बैठक मे जिला उपाध्यक्ष राजा मरांडी, मनोज अम्बष्ट, प्रेम कुमार साह, शमशाद अंसारी, अरविन्द कुमार, संजीत सिंह, अलीम इमाम टिंकू ,सागेन मुर्मू छबी दास, के साथ साथ अनेकों कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे

Share this News...