शहीद जवानों की याद में मनाया गया संस्मरण दिवस:*पुलिस संस्मरण दिवस*

Dumka,21 Oct: पुलिस केंद्र दुमका में आज DIG संथाल परगना सुदर्शन प्रसाद मंडल की अध्यक्षता में *पुलिस संस्मरण दिवस* मनाया गया। श्री मंडल ने कहा:
आज के ही दिन 21 अक्टूबर 1959 को लेह लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में CRPF के उपाधीक्षक करम सिंह अपने 20 बहादुर जवान साथियों के साथ चीनी सेना के साथ देश की सीमा की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए थे। तब से प्रतिवर्ष इस तिथि को पुलिस संस्मरण दिवस के रूप में मनाया जाता हैं।
आज हम उन शहीद जवानों को याद कर नमन करते हैं।
देश की सीमा की रक्षा एवं आंतरिक सुरक्षा एवं शांति स्थापित करने के क्रम में विगत 1 वर्ष में यानी 1 सितंबर 2020 से 31 अगस्त 2021 तक कुल 377 पदाधिकारी एवं जवान शहीद हुए हैं.इनमें झारखंड के 4 पुलिसकर्मी शामिल हैं। इन शहीद पुलिसकर्मियों के साथ-साथ हम उन सभी पुलिसकर्मियों को नमन करते हैं तथा अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने विगत 1 वर्ष में अपनी शहादत दी है। दुमका जिला बल के पूर्व में शहीद उन सभी आठ पुलिस पदाधिकारी- कर्मियों को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दुमका अंबर लकड़ा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जरमुंडी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र दुमका, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल उपस्थित थे। सभी ने शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को याद करते हुए नमन किया।

Share this News...