पिरारी पंचायत, सारण, बिहार का पारिवारिक मिलन समारोह

जमशेदपुर
पिरारी पंचायत, सारण, बिहार के वार्षिक पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन आज स्टील हाउस, साकची में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परसा विधानसभा, बिहार के विधायक छोटे लाल राय उपस्थित थे। शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी स्व रामधारी सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्जविलत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंचासीन प्रभारी पंचायत के दिलीप सिंह, भीम सिंह, कपिलेश्वर प्रसाद सिंह, हरिशंकर शर्मा, अभिमन्यु सिंह उपस्थित थे। अतिथियों को पुष्प गुच्छ, शॉल, मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। एम.जी.एम कर्मचारी संघ के सचिव अमरनाथ सिंह ने स्वागत भाषण दिया। चक्रधरपुर के उमेश सिंह ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रभारी पंचायत के सभी कार्यक्रम को सुचारू ढंग से संचालित करने के लिए कमिटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष- सुधीर कुमार सिंह, सचिव- ललन तिवारी, कोषाध्यक्ष- संजय सिंह मनोनित किए गए। मुख्य अतिथि ने कहा कि बिहार एवं झारखंड दोनों राज्यों के बीच भाईचारा का संबंध है। उन्होंने प्रभारी पंचायत के सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए जमशेदपुर में पिरारी पंचायत के लोगों के कार्यक्रम आयोजित करने हेतु भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा में विकास के अनेकों कार्य किए जा रहे हैं। उसी प्रकार जमशेदपुर में भी उनके विधानसभा के जो भी लोग हैं उनके सहयोगी के रूप में सदैव खड़े रहेंगे।मंच संचालन सुधीर कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन ललन सिंह ने दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय, रितिक, ललन तिवारी, प्रियरंजन, सुनील सिंह, सतेन्द्र सिंह, की अहम भूमिका रही।

Share this News...