नोवामुंडी बना था चोरी के वाहनों का ठिकाना
नोवामुंडी, पश्चिमी सिंहभूम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चाईबासा और जमशेदपुर पुलिस की संयुक्त छापेमारी में चोरी की 20 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं तथा अंतरजिला वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद वाहनों की अनुमानित कीमत 25 से 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया में जुटी है।
पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम को 1 जून 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि नोवामुंडी थाना क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री का अवैध कारोबार चल रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किरीबुरु के नेतृत्व में नोवामुंडी, किरीबुरु, बड़ा जामदा तथा जमशेदपुर पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया।
छापेमारी के दौरान नोवामुंडी थाना क्षेत्र के डुकासाई से बिरसानगर, जमशेदपुर निवासी सोनू लोहरा उर्फ भोला (20 वर्ष) की निशानदेही पर पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इसके बाद पुलिस ने छोटानागरा थाना क्षेत्र के टोटोगुटू तथा किरीबुरु थाना क्षेत्र के टेटीबा-बिहोरा टोला में लगातार छापेमारी कर कुल 20 चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त कर लीं।
गिरफ्तार आरोपियों में बिरसानगर, जमशेदपुर निवासी सोनू लोहरा उर्फ भोला तथा छोटानागरा थाना क्षेत्र के टोटोगुटू निवासी राजू पुर्ती (23 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी लंबे समय से चोरी के वाहनों की खरीद-बिक्री में सक्रिय थे और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
बरामद वाहनों में होंडा एक्टिवा 3जी, बजाज पल्सर एनएस-200, हीरो सुपर स्प्लेंडर, यामाहा
: सूची में दिए गए बाइक नंबर (पंजीयन संख्या) और चेसिस नंबर इस प्रकार हैं:
बाइक नंबर
चेसिस नंबर
JH05 AJ 6588
JC44E-1451678
JH05 CR0214
MD2438FX5LCM18070
JH22C8993
MBLJAR031J9F00877
JH01DT7489
ME1RG52BK0061320
JH05AF1422
ME154B019A2010624
JH05AV5802
MBLJA06AFDGC83085JH05AD4779 — MBLKC12ECAGF10944
OD02AN7849 — ME1R64426H0045030
JH05BV2690 — ME1RG4416H001401
JH06G9329 — चेसिस नंबर मिसिंग/स्पष्ट नहीं
JH06P9034 — MBLHAW143LGJ24425
OD09R4927 — ME1RG525AK0054302
JH05BJ6405 — ME4JC651KF7236665
JH05AR1992 — ME145S07
JH05BT1401 — चेसिस नंबर स्पष्ट नहीं
JH05BN7909 — चेसिस नंबर स्पष्ट नहीं
JH05BZ4187 — ME4JF50CBJT213053
JH05BU9005 — MBLHAR07XHHE59313
JH05BK9387 — ME4JF504JFT762678
OR14S4477 —
