एसीबी ने नीमडीह के सीआई खेला राम मुर्मू को पांच हजार रूपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

चांडिल : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो प्रमंडलीय कार्यालय जमशेदपुर के पदाधिकारियों ने सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत नीमडीह प्रखंड में कार्यरत अंचल निरीक्षक खेलाराम मुर्मू को पांच हजार रूपये घुस लेते 17 नवंबर को गिरफतार किया। एसीबी के टीम द्वारा आवश्यक कागजी कानूनी कारवाई करने के बाद अभियुक्त को जमशेदपुर ले जाया गया।

इस संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो प्रमंडलीय कार्यालय जमशेदपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नीमडीह प्रखंड के लुपुंगडीह पंचायत अंतर्गत प्रशांत कुमार महतो पिता प्रफुल्ल महतो, शिवपुरी कॉलोनी चांडिल, पोस्ट तनकोचा नीमडीह, सरायकेला, खरसावां झारखंड निवासी ने दिनांक 14/11/2022 पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जमशेदपुर को लिखित आवेदन देकर सूचित किया है कि इनके द्वारा दिनांक 28/12/2005 स्व0 गिरिराज अग्रवाल, पिता स्व0 नारायण दास अग्रवाल से मौजा उगडीह, खाता न0 62, प्लॉट नं0 45 में रकवा 6 डिसमिल जमीन खरीदे थे। जिसका बिक्री कोवाला संख्या 1903 है। उक्त जमीन का भू – धारक पत्र के लिए आवेदक अंचल अधिकारी नीमडीह को दिनांक 02/09/2022 को आवदेन दिया था। अंचल अधिकारी द्वारा अंचल निरीक्षक खेला राम मुर्मू को आवेदक के जमीन को जांच कर जांच प्रतिवेदन समर्पित करने हेतू नियुक्त किया गया। आवेदक अपने जमीन के संबंध में अंचल निरीक्षक खेला राम मुर्मू से मिल कर भू – धारण पत्र देने का अनुरोध किया तो अंचल निरीक्षक खेला राम मुर्मू द्वारा आवेदक से कहा गया कि भू धारण पत्र के लिए सात हजार रूपए देना होगा तभी तुम्हारा काम होगा। आवेदक द्वारा खेला राम मुर्मू से काफी अनुरोध किया गया परंतु वे नहीं माने। आवेदक रिश्वत देकर काम कराना नहीं चाहते थे। आवेदक द्वारा लगाया गया आरोप का सत्यापन कराया गया। उसके बाद सत्यापनकर्ता ने अपने प्रतिवेदन में खेला राम मुर्मू अंचल निरीक्षक, अंचल कार्यालय निमडीह, सरायकेला खरसावां के द्वारा आवेदक से पांच हजार रूपये घुस मांगने की बात की पुष्टि की गई।

सत्यापनोपरांत एवं आवेदक के लिखित आवेदन के आधार पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो प्रमंडलीय कार्यालय जमशेदपुर थाना कांड संख्या – 07/2022 दिनांक 16/11/2022, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण (संशोधित) अधिनियम 2018 के विरुद्ध प्राथमिकी अभियुक्त खेला राम मुर्मू को ए सी बी जमशेदपुर के धावा दल द्वारा एवं स्वतंत्र गवाहों के समक्ष 17 नवंबर को वादी से पांच हजार रूपये घुस लेते हुए रिश्वत के राशि के साथ अभियुक्त को अंचल कार्यालय निमडीह से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया

Share this News...