एमजीएम अस्पताल के चौथे तल्ले से कूद कर एड्स मरीज ने की आत्महत्या

 

जमशेदपुर 20 मार्च संवाददाता: आज सुबह लगभग 4:00 बजे एमजीएम अस्पताल के चौथे तले से कूद कर एड्स रोग के एक मरीज ने आत्महत्या कर ली है यह घटना उसकी मां के सामने हुई है इसके बाद अस्पताल में अफरा तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर अस्पताल प्रबंधन और पुलिस पहुंची. पुलिस में शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक पिछले चार-पांच सालों से एड्स रोग से पीड़ित था। और नशा करने का आदि भी था परिवार के लोगों के द्वारा उसे बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था आज सुबह मां के सामने ही उसने चौथी पहले से कुद कर आत्महत्या कर ली जबकि मां ने काफी उसे रोकने का प्रयास किया था पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि चार-पांच दिन पहले ही परिवार ने भर्ती कराया था

Share this News...