मनोज कुमार सिंह का खादी ग्रामोद्योग आयोग, भारत सरकार के सदस्य के रूप में दूसरी बार मनोनयन

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं स्वदेशी जागरण मंच राष्ट्रीय परिषद सदस्य मनोज कुमार सिंह को खादी ग्रामोद्योग आयोग, भारत सरकार का दूसरी बार सदस्य बनाया गया है। इसकी अधिसूचना भारत सरकार के 21 नवंबर, 2022 के गजट प्रकाशन में हुई। इनका कार्यकाल 13 जुलाई, 2025 तक रहेगा।

खादी गा्रमोद्योग आयोग में पूर्व क्षेत्र से सदस्य के नाते पूर्व क्षेत्र जोनल कमिटि के अध्यक्ष के रूप में इनका दायित्व रहेगा। आयोग के पूर्व क्षेत्र के अंतर्गत झारखण्ड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा एवं अंडमान निकोबार का क्षेत्र आता है। मनोज कुमार सिंह दूसरी बार आयोग के सदस्य बने हैं। वे पूर्व में 27 जनवरी, 2021 से 4 सितंबर, 2022 तक आयोग के सदस्य रहे।

खादी ग्रामोद्योग आयोग (पूर्व क्षेत्र) के सदस्य बनाये जाने पर मनोज कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम विभाग के मंत्री नारायण राणे, राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा, नीतिन गडकरी सहित भाजपा के सभी केन्द्रीय एवं झारखण्ड प्रदेश के नेताओं के प्रति आभार प्रकट किया

Share this News...