कृष्णामूर्ति ने सोनारीवासियों को खूब झुमाया

जमशेदपुर, 1फरवरी।भजन गायकी से आज रात कृष्णामूर्ति ने सोनारी के निवासियों को खूब झुमाया। वेस्ट ले आउट बी रोड में राकेश शुक्ला एवं राजेश शुक्ला बंधु के आवास पर आयोजित माता की चौकी में शहर के अनेक गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए और भजनों का आनंद लिया। कृष्णामूर्ति ने कहा वे भले ही आंध्रप्रदेश के मूल निवासी हैं लेकिन बिहार और झारखंड की भूमि ने उन्हें माता की तरह पाला है और यहां के लोगों ने भरपूर प्यार और मनोबल बढ़ाते हुए हमेशा उत्साह वर्द्धन किया है। श्री कृष्ण मूर्ति के साथ उनके पुत्र भी टीम में रहते हैं।

Share this News...