रघुनाथपुर वन विश्रामागार में शहीद खुदीराम बोस जयंती सह विकलांग दिवस समारोह आयोजित

चांडिल : विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर झारखंड विकलांग संरक्षण समिति द्वारा सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड मुख्यालय रघुनाथपुर वन विश्रामागार में शहीद खुदीराम बोस जयंती सह विकलांग दिवस समारोह आयोजित की गई। इस दौरान दिव्यांगों ने शहीद निर्मल महतो एवं स्व0 कॉमरेड सुचांद महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। विकलांग समिति के सलाहकार सलिल महतो एवं नीमडीह प्रखंड समिति के अध्यक्ष अरूणेंद्र नारायण सिन्हा के नेतृत्व में वन विशश्रामागार से रघुनाथपुर का भ्रमण करते हुए नीमडीह प्रखंड कार्यालय तक रैली के रुप में पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा। बीडीओ ने आश्वासन दिया कि उनके स्तर पर जो भी समस्याएं हैं त्वरित समाधान करेंगे। मौके पर ग्राम प्रधान महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष वैधनाथ महतो ने अपने संबोधन में कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट के अनुसार पूरे विश्व में लगभग 15 प्रतिशत लोग दिव्यांग जनों की श्रेणी में आते है। इस प्रकार से इस समुदाय को दुनिया का सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय माना गया है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग जनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने एवं इन्हे विभिन राजनैतिक, आर्थिक एवं सामाजिक अधिकार प्रदान करने के लिए प्रतिवर्ष विश्व विकलांग दिवस का आयोजन किया जाता है। लेकिन वर्तमान सरकार द्धारा दिव्यांग जनों को अनेक सुविधा से वंचित किया जा रहा है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष वैधनाथ महतो, सुरेंद्र नाथ महतो, झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के सक्रिय सदस्य तरुण महतो, अनुप कुमार महतो, शंकर महतो आदि उपस्थित थे।

तरूण महतो द्वारा सभी विकलांगों को कंबल दिया गया

मौके पर झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के सक्रिय सदस्य तरुण महतो द्वारा उपस्थित सभी विकलांगों को कंबल दिया गया। तरुण महतो ने कहा कि सरकार द्धारा दिव्यांगों जनों को विशेष दर्जा देकर उपयुक्त सुविधा उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। आज दिव्यांग अपने अधिकार के लिए कार्यालय की ठोकर खाने के लिए विवश है।

Share this News...