साकची, घाटशिला, जादूगोड़ा और बागबेड़ा के थाना प्रभारियों का तबादला

जमशेदपुर, 24 सितंबर : जिला पुलिस बल में आज नौ पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया. साकची थाना प्रभारी कुणाल कुमार को साइबर थाना बिष्टुपुर, बागबेड़ा के थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह को साकची थाना, यातायात थाना प्रभारी मानगो नित्यानंद महतो को पुलिस केन्द्र, घाटशिला थाना प्रभारी इंद्रदेव राम को जादूगोड़ा अंचल निरीक्षक, जादूगोड़ा अंचल निरीक्षक शंभू प्रसाद गुप्ता को घाटशिला थाना प्रभारी, यातायाता थाना प्रभारी बिष्टुपुर वीरेन्द्र कुमार राजवंशी को साइबर अपराध थाना बिष्टुपुर, साइबर अपराध थाना बिष्टुपुर राकेश कुमार को यातायात थाना प्रभारी, बिष्टुपुर साइबर अपराध थाना के इंस्पेक्टर कौशलेन्द्र कुमार झा को बागबेड़ा थाना प्रभारी तथा पुलिस केन्द्र गोलमुरी में पदस्थापित रणविजय शर्मा को यातायात थाना प्रभारी मानगो का प्रभार दिया गया.

Share this News...